फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heavy rain alert in Chandigarh and Punjab monsoon 2025 update

Monsoon: पंजाब- चंडीगढ़ में कब आएगा मानसून? आज से भारी बारिश की चेतावनी, अगले छह दिन बरतें सावधानी

Sun, 22 Jun 2025 09:42 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 09:42 AM IST
सार

मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़ पूरे देश में मानसून आ चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Chandigarh and Punjab monsoon 2025 update
बारिश के दौरान स्कूटी सवार। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून आ चुका है और झमाझम बरसात भी हो रही है। हालांकि पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। हालांकि मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में अगले दो दिन में मानसून दस्तक देगा। मानसून के आते ही सावन की झड़ी भी लगेगी। हालांकि इससे पहले रविवार से ही मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने रविवार से अगले छह दिनों के लिए पंजाब में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, लेकिन इस दौरान रविवार और फिर 25 जून के लिए भारी से बेहद भारी बारिश पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


बता दें मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़ पूरे देश में मानसून आ चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा और बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। पंजाब के तापमान में शनिवार को 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे बना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 38.8 डिग्री का पारा बठिंडा व सबसे कम 24 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।


अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री (सामान्य से 3.0 डिग्री नीचे), लुधियाना का 34.6 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 36.8 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.6 डिग्री, फिरोजपुर का 36.0 डिग्री, जालंधर का 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 27.6 डिग्री, पटियाला का भी 27.6 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, बठिंडा का 28.8 डिग्री. फरीदकोट का 30.0 डिग्री, गुरदासपुर का 25.0 डिग्री और फिरोजपुर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed