फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Nine accused of fake bail gang arrested in Patiala

कानून अंधा है: फर्जी जमानत पर छुड़वाए 150 अपराधी, पटियाला में पकड़ा गया गिरोह, पुलिस को इनसे क्या कुछ मिला

Sun, 22 Jun 2025 10:04 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

पंजाब के पटियाला में एक ऐसा गैंग पकड़ा गया है, कानून के साथ खेल रहा था। गिरोह के लोग अदालत में फर्जी तरीके से अपराधियों की जमानत करवाते थे। अब तक 150 से ज्यादा अपराधियों को जेल से छुड़वा चुके हैं। 

विज्ञापन
Nine accused of fake bail gang arrested in Patiala
आरोपियों से मिले फर्जी दस्तावेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी दस्तावेजों पर जमानत कराने वाला गिरोह करीब 150 अपराधियों की जमानतें करवा चुका है। इनमें नशा तस्कर भी शामिल हैं। इस गिरोह का पटियाला पुलिस ने पर्दाफाश किया था। पुलिस ने गिरोह के सरगना रेणु कांत समेत सभी नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से चार फर्जी मुहरें, 22 फर्द, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए एक टैब व एक मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत इस गिरोह के सदस्यों का पकड़ा जाना बड़ी सफलता है। एसएसपी ने कहा कि उक्त गिरोह ने नशा तस्करों, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में जेलों में बंद अपराधियों की जमानतों के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए। असली व्यक्तियों की जगह उनके गिरोह के सदस्यों के जाली दस्तावेज तैयार करके संबंधित अदालतों से 150 नशा तस्करों की जमानतें करवाईं। जमानत भरवाने के समय अदालत की वेबसाइट से ओटीपी जारी होता है, जिसे वे मिलीभगत और ओटीपी की जालसाजी करके प्राप्त करते थे। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से जाली दस्तावेज तैयार करने के लिए चार जाली मुहरें, 22 (फर्द, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज), एक टैब, मेमोरी कार्ड तथा एक आई 20 कार बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को लेबर कोर्ट के नजदीक बारादरी से गिरोह के सरगना रेणु कांत, सतपाल उर्फ सन्नी, गुरदीप सिंह उर्फ रवि, हाकम सिंह, कुलविंदर सिंह उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शनिवार को पुराना बस स्टैंड के नजदीक विकास नगर से संदीप सिंह उर्फ गग्गी, लवप्रीत सिंह लवी, धीरा सिंह तथा जगदीप सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना रेणु कांत है। इस गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य अपराधों के तहत पहले ही मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed