फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mansa youth died in Canada drowned in river body found after week

पंजाबी युवक की कनाडा में मौत: 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर गया था जतिन, नदी में बहा, एक हफ्ते बाद मिली लाश

Thu, 17 Jul 2025 06:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हुई है। युवक 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। मृतक जतिन गर्ग मानसा का रहने वाला था। वह नदी में बह गया और उसका शव एक हफ्ते बाद मिला है।

विज्ञापन
Mansa youth died in Canada drowned in river body found after week
मृतक जतिन गर्ग की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई। युवक कनाडा में नदी में डूब गया। करीब 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया मानसा का युवक जतिन गर्ग की वालीबाल खेलते समय गहरी नदी में डूबने से मौत हो गई। जतिन वालीबाल खेलते समय गेंद उठाते समय इस हादसे का शिकार हुआ। कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार स्थानीय पुलिस ने एक सप्ताह बाद जतिन को खोज निकाला। उसका शव घटनास्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर नदी में मिला है। उसका शव भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब यह दुखद खबर जतिन के माता-पिता तक पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना से शहर का माहौल गमगीन है और परिवार शोक में डूबा है।

विज्ञापन


जतिन गर्ग कनाडा जाने से पहले गुड़गांव में इंजीनियर की नौकरी करता था। लेकिन बाद में वह पढ़ाई करने के लिए कनाडा चला गया। मृतक जतिन गर्ग के चाचा भूषण मत्ती, बलजीत शर्मा और प्रवीण टोनी शर्मा ने बताया कि जतिन गर्ग इंजीनियर था और 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान जतिन गर्ग अपने दोस्तों के साथ वहां ओवरलैंडर पार्क में वालीबॉल खेल रहा था और अचानक बॉल नदी के किनारे पानी में गिर गई। जतिन ने गेंद उठाने की कोशिश की और वह नदी में बह गया। 
विज्ञापन


एक अंग्रेज और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अंग्रेज के हाथों से छूट गया और पानी में बह गया और उसका कुछ पता नहीं चला। लगभग एक हफ्ते बाद जतिन का शव लगभग 4 किलोमीटर दूर मैकआर्बर आइलैंड पार्क के पास नदी में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा में जन्मे जतिन गर्ग केपटाउन के थाम्पसन रिवर्स यूनिवर्सिटी में चेन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे जतिन गर्ग मानसा के पिता धर्मपाल मत्ती हैं, जो 2004 से चंडीगढ़ में रह रहे थे। जतिन गर्ग का अंतिम संस्कार मानसा में ही किया जाएगा। शहर के समाजसेवी, संगठनों आदि ने जतिन गर्ग के निधन पर मत्ती परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed