फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car hijacked at gunpoint in Chandigarh in front of police beat box

चंडीगढ़ में गन पॉइंट पर लूटी कार: सेक्टर-46 पुलिस बीट बॉक्स के सामने हुई वारदात, युवक की कनपटी पर तानी पिस्तौल

Fri, 09 Oct 2026 01:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

मनोज किसी काम से सेक्टर-46 आया था। उसने अपनी वर्ष 2010 मॉडल स्विफ्ट कार पुलिस बीट बॉक्स के पास खड़ी की थी। रात करीब 11:30 बजे वह कार लेकर वहां से निकलने लगा तो मुख्य सड़क पर दो युवक उसके सामने आ गए और उसे रोक लिया।

विज्ञापन
Car hijacked at gunpoint in Chandigarh in front of police beat box
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस बीट बॉक्स के सामने ही गन पॉइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। सेक्टर-46 में वीरवार देर रात करीब 11:30 बजे दो हथियारबंद युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर उसकी स्विफ्ट कार लूट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात पुलिस बीट बॉक्स से महज कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर हुई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार में बैठते ही कनपटी पर तान दी पिस्तौल
पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि वह किसी काम से सेक्टर-46 आया था। उसने अपनी वर्ष 2010 मॉडल स्विफ्ट कार पुलिस बीट बॉक्स के पास खड़ी की थी। रात करीब 11:30 बजे वह कार लेकर वहां से निकलने लगा तो मुख्य सड़क पर दो युवक उसके सामने आ गए और उसे रोक लिया। इसी दौरान एक युवक अचानक कार के अंदर बैठ गया और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। वहीं, दूसरे युवक ने धमकाते हुए कहा कि अगर जान की सलामती चाहते हो तो कार उनके हवाले कर दो। हथियार देखकर घबराए मनोज ने कार छोड़ दी और बाहर निकल आया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


राहगीर की मदद से सेक्टर-45 तक किया पीछा 
पीड़ित के मुताबिक, वारदात के बाद उसने एक राहगीर को रोका और उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपियों का सेक्टर-45 तक पीछा भी किया, लेकिन दोनों बदमाश हाथ नहीं आए। आरोपियों के फरार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश...
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके। फिलहाल दोनों आरोपियों की पहचान और लूटी गई कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed