फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Armed miscreants vandalized bus full of passengers in Hoshiarpur Punjab crime news

होशियारपुर में बस पर हमला: हथियारबंद बदमाशों यात्रियों से भरी बस में की तोड़फोड़, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

Fri, 25 Jul 2025 01:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Jul 2025 01:02 PM IST
सार

होशियारपुर के दसूहा में 15 से 20 बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। आरोपियों के पास हथियार थे और उन्होंने यात्रियों से भरी बस में जमकर तोड़फोड़ की। चालक, परिचालक के साथ यात्रियों के साथ भी मारपीट की। 

विज्ञापन
Armed miscreants vandalized bus full of passengers in Hoshiarpur Punjab crime news
बस पर हमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां सवारियों से भरी एक बस को कुछ बदमाशों ने निशाना बनाया। 15 से 20 बदमाशों ने बस पर हमला कर चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ भी मारपीट की है। घटना वीरवार देर शाम अड्डा बडला मोड की है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने बस पर हमला कर तोड़फोड़ की। बस चालक को बूरी तरह पीटा, साथ ही साथ चालक के बचाव में आई सवारियों को भी नहीं बक्शा। उनपर भी बदमाशों ने हमला किया। बस में सवार एक पुलिस कर्मी के साथ भी मारपीट की गई है। उसकी वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने बस चालक बलविंदर सिंह और परिचालक को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भेजा। साथ ही साथ सवारियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वीरवार देर शाम राजधानी कंपनी की निजी बस लेकर चालक बिंदर दसूहा बस अड्डा से तलवाड़ा की ओर निकला। अड्डा बडला मोड पर सवारियां को उतारने के लिए बस रोकी तभी मोटरसाइकिल पर आए युवक सीधा बस के अंदर घुस गए। कुछ बदमाशों ने तलवारों और गड़ासे से बस के शीशे तोड़ना शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स घटना स्थल पर भेज दिया गया। मामला गंभीर है। हमलावरों के खिलाफ के दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भी भेजे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed