फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   case of murder of younger brother and hiding dead body, punjab police take Accused on remand for two days

Punjab: छोटे भाई की हत्या कर शव को छिपाने का मामला, पुलिस ने दातर किया बरामद; आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Sun, 12 May 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 May 2024 11:44 AM IST
सार

पंजाब के गांव नडाला के छोटे भाई की हत्या कर शव को बॉक्स बेड में छिपाने के मामले में थाना सुभानपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का दातर भी बरामद किया है।

विज्ञापन
case of murder of younger brother and hiding dead body, punjab police take Accused on remand for two days
पंजाब पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के कस्बा नडाला में बीते दिनो अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को बॉक्स बेड में छिपाने के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। यह जानकारी एसपी सरबजीत राय ने देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या के लिए प्रयोग किये गये दातर भी बरामद कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। 

विज्ञापन


एसपी सरबजीत राय और डीएसपी सुरिंदरपाल ने बताया कि सुभानपुर थाने के नडाला गांव में 6 मई को कुलविन्दर सिंह उर्फ मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला कपूरथला हाल वासी दंदराला थाना डेरा बस्सी एसएएस नगर मोहाली को उसके भाई सुखविन्दर सिंह उर्फ निक्का उर्फ गुरजंट सिंह ने मार दिया था। और उसकी लाश को घर में ही बॉक्स बेड में छिपा दिया था।  
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई नशे के आदी थे, तथा घर में पड़ी फ्रिज को बेचने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी भाई ने वारदात के बाद खुद ही अपने पिता को सूचित कर दिया था। ओर खुद मोके से फरार हो गया था। जिस पर मृतक के पिता अजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला थाना सुभानपुर जिला कपूरथला के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर डीएसपी सुरिंदरपाल ने जांच करते हुए एसएचओ सुभानपुर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और नडाला चौंकी इंचार्ज एएसआई दलविंदरबीर सिंह की अलग-अलग टीमें बनाई। जिस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने हत्या आरोपी कुलविन्दर सिंह उर्फ मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का दातर भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed