{"_id":"63a6dede59018e2a954a47ae","slug":"bsf-fired-on-pakistani-drone-in-firozpur-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: घनी धुंध की आड़ में आया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने गोली और इलू बम दाग पाक सीमा में खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: घनी धुंध की आड़ में आया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने गोली और इलू बम दाग पाक सीमा में खदेड़ा
Sat, 24 Dec 2022 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:46 PM IST
सार
ड्रोन भारतीय सीमा में हेरोइन व हथियार की खेप फेंक कर पाकिस्तान की तरफ लौट रहा था। बीओपी जोगिंदर के पास बीएसएफ जवानों ने उसकी आवाज सुनी तो उस दिशा में ताबड़तोड़ गोलियां व इलू बम दागा।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घनी धुंध की आड़ में पाक तस्कर ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हेरोइन और हथियारों की खेप भेजने में लगे हैं। शुक्रवार रात फिर से पाक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसा। बीएसएफ ने ड्रोन देखते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां व इलू बम दागे। इसके बाद ड्रोन पाक सीमा में लौट गया। ड्रोन भारतीय सीमा में क्या फेंक गया, इसके बारे में अभी कुछ नहीं पता चला है। यह घटना बीएसएफ सेक्टर फिरोजपुर की बीओपी जोगिंदर के पास घटी है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक ड्रोन भारतीय सीमा में हेरोइन व हथियार की खेप फेंक कर पाकिस्तान की तरफ लौट रहा था। बीओपी जोगिंदर के पास बीएसएफ जवानों ने उसकी आवाज सुनी तो उस दिशा में ताबड़तोड़ गोलियां व इलू बम दागा। कुछ देर बाद ड्रोन गायब हो गया। माना जा रहा है कि ड्रोन पाक की तरफ लौट गया। इस घटना के बाद पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाया है लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। इन दिनों सरहद पर घनी धुंध पड़ रही है, दोनों देशों के तस्कर सक्रिय हैं। ड्रोन धुंध में भी भेजी गई लोकेशन पर खेप आसमान से गिरा देता है। इसलिए पाक तस्कर ड्रोन का इस्तेमाल तस्करी के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन