फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Blackout in Punjab Ceasefire violation Operation Sindoor

India Pak Tension: पंजाब के इन जिलों में रहेगा ब्लैकआउट, रात 8 बजे गुल हो जाएगी बत्ती

Sun, 11 May 2025 07:19 PM IST
शाहिल शर्मा पंजाब ब्यूरो, चंडीगढ़
पंजाब ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 07:19 PM IST
सार

पंजाब में एहतियात के तौर पर पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में जिला प्रशासन ने लोगों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। लोगों को रात में जरूरी ना होने पर घर से ना निकलने की सलाह दी है। वहीं, रात को लाइट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Blackout in Punjab Ceasefire violation Operation Sindoor
पंजाब के कुछ जिलों में रहेगा ब्लैकआउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

India Pak Tension: पाकिस्तान और भारत में सीजफायर पर सहमति के बाद भी पाकिस्तान ने शनिवार शाम को सरहदी इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी थी। ऐसे में एहतियातन तौर पर फिरोजपुर, मोगा, गुरदासपुर और पठानकोट में जिला प्रशासन ने रविवार को भी रात आठ बजे तक बिजली बंद रखने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले के लोगों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 

जिला प्रशासन ने लोगों को जब तक आवश्यक न हो, बाहर न निकलने की सलाह दी है।  इसके अलावा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

रविवार सुबह से बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण

फिलहाल रविवार सुबह से बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। पाकिस्तान की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। किसी भी खतरे की स्थिति में सूचना दी जाएगी। वहीं, गुरदासपुर में कल भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पठानकोट में भी कल स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सरहदी इलाकों में बरती जा रही एहतियात 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पंजाब में हालात सामान्य होने लगे हैं। पंजाब सरकार ने राज्यभर के सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार से दोबारा खोलने का फैसला किया है लेकिन सरहदी इलाकों में अभी थोड़ी एहतियात बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India Pak Ceasefire: पंजाब में सोमवार से दोबारा खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, परीक्षाओं के लिए निर्धारित होगा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed