फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Schools colleges and universities across Punjab reopen from Monday

India Pak Ceasefire: पंजाब में सोमवार से दोबारा खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, परीक्षाओं के लिए निर्धारित होगा शेड्यूल

Sun, 11 May 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 May 2025 05:53 PM IST
सार

पंजाब में स्कूल व कॉलेज सोमवार के खुल जाएंगे। पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार से दोबारा खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Schools colleges and universities across Punjab reopen from Monday
school - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पंजाब में हालात सामान्य होने लगे हैं। ऐसे में अब पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कल यानी सोमवार से दोबारा खोल दिए जाएंगे। अब नियमित कक्षाएं और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि हमारी बहादुर सेना के जवानों की वीरता और त्वरित कार्रवाई के चलते अब सामान्य स्थिति बहाल हो चुकी है। हम अपने सुरक्षाबलों पर गर्व करते हैं, जिनकी तत्परता और साहस ने यह संभव बनाया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संचालन करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों और छात्रों से सहयोग की अपील की गई है ताकि शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल रह सके। इस निर्णय के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच राहत की सांस ली है। क्योंकि बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीत युद्ध जैसे हालातों को लेकर पूरे सूब में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed