फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on policemen over car overtaking controversy in Kapurthala

Kapurthala: कार ओवरटेक करने के विवाद में पुलिस वालों पर जानलेवा हमला, पथराव में एक राहगीर भी जख्मी

Sat, 15 Oct 2022 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 04:40 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह निवासी गांव धंदल अपनी कार में ड्यूटी पर कपूरथला आ रहा था। जब वह गांव तलवंडी मेहमा के पास पहुंचा तो आगे से आ रही कार को ओवरटेक किया। दूसरे कार सवार ने उसे रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Attack on policemen over car overtaking controversy in Kapurthala
घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला के गांव तलवंडी मेहमा में करीब 30 युवकों ने सीआईए स्टाफ व थाना कोतवाली की पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इन युवकों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाए और फिर तेजधार हथियारों से वार किए। इसमें दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जबकि वहां से गुजर रहा एक राहगीर भी घायल हो गया। दरअसल विवाद कार ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। 

विज्ञापन


तीनों जख्मियों को सिविल अस्पताल लाया गया। एक पुलिस कर्मी और राहगीर को गंभीर हालत में जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि एक पुलिस कर्मी सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन है। डीएसपी व सीआईए स्टाफ की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह निवासी गांव धंदल अपनी कार में ड्यूटी पर कपूरथला आ रहा था। जब वह गांव तलवंडी मेहमा के पास पहुंचा तो आगे से आ रही कार को ओवरटेक किया। दूसरे कार सवार ने उसे रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। उक्त कार सवार ने शोर मचाकर अपने साथी इकट्ठे कर लिए। देखते ही देखते 25-30 युवक तेजधार हथियार, बेसबाल बैट लेकर आ धमके और बाद में ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें परमिंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा राहगीर सतविंदर सिंह भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से ड्यूटी पर जा रहे नवदीप सिंह निवासी सैदोवाल के अनुसार उसने जब परमिंदर को जख्मी देखा तो वह कार रोककर उसे ले जाने लगा तो किसी ने पीछे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके जख्मी कर दिया। नवदीप ने बताया कि उसे झगड़े की वजह नहीं पता, लेकिन वहां पर मौजूद युवकों के पास तेजधार हथियार व अन्य हथियार मौजूद थे। एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed