फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sikh, community, congress, boycott, sukhbir

सारी सिख कौम कांग्रेस का बायकॉट करे : सुखबीर

Tue, 28 Jan 2014 09:54 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 28 Jan 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
sikh, community, congress, boycott, sukhbir
उप मुख्यमंत्री और अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिख विरोधी 1984 दंगों में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को राहुल गांधी द्वारा कबूल कर लेने से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के इशारे पर ही सैकड़ों निर्दोष सिखों का कत्लेआम किया गया था।
विज्ञापन



सुखबीर मंगलवार को अमृतसर में करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई सिटी बस सर्विस को हरी झंडी देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


 सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सिख कौम के साथ 1984 में किए इस अत्याचार के कारण समूची कौम को कांग्रेस का बायकॉट कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उप अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 1984 के सिख दंगों को गुजरात दंगों के साथ तुलना करना एक भद्दा ब्यान है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सिख विरोधी दंगों के कारण लोग कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी द्वारा यह कहना कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है, के कारण देश में सैकड़ों बेगुनाह सिख महिलाओं, बच्चों, युवकों और बुजुर्गों का कत्ल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर सुखबीर ने कहा कि यदि पंजाब कांग्रेस कमेटी के नेताओं में थोड़ी सी भी शर्म बची है तो वह दिल्ली जाकर धरने दें और कांग्रेस को अलविदा कह दें। चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए जा रहे धरने को केवल कुर्सी बचाने का जरिया बताते हुए सुखबीर ने कहा कि पंजाब के कांग्रेेसी नेता केवल सुर्खियों में रहने के लिए ही यह सारा पाखंड कर रहे हैं। इसको पंजाब के लोग सहन नहीं करेंगे।



 अकाली-भाजपा गठबंधन को अटूट बताते हुए सुखबीर ने कहा कि राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए अकाली-भाजपा सरकार द्वारा कोई कसर शेष नहीं रहने दी जाएगी। अमृतसर के सर्वपक्षीय विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग दो हजार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे जो अगले दो साल में पूरे कर लिए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर वासियों के लिए सिटी बस सर्विस के अतिरिक्त आने वाले कुछ दिनों में लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से मेट्रो बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी। इस संबंधी टेंडर हो गए हैं और लगभग डेढ़ साल के अंदर-अंदर मेट्रो बस सड़कों पर होगी।


सुखबीर द्वारा अमृतसर शहर में चलने वाली 150 सिटी बसों में से 40 को हरी झंडी देकर रवाना किया। पहले फेज में चालू की गई यह बसें रूट एक के तहत दबुरजी से गेटवे श्री अमृतसर, रूट नंबर 2 के तहत दबुरजी से मीरा कोट वाया श्री दरबार साहिब और रूट नंबर तीन के तहत पेट्रोल पंप वेरका से वाया दुर्ग्याना मंदिर बसों में एसी और नॉन एसी बसें शामिल हैं।




इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, संसदीय सचिव इंद्रबीर सिंह बुलारिया, मेयर बख्शी राम अरोड़ा, डीसी रवि भगत पुलिस कमिश्नर जतिन्द्र सिंह ओखल, नगर निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा समेत अकाली भाजपा के कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed