फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, mobile tower, pathankot

मोबाइल टावर हटाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 26 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Tue, 26 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
protest, mobile tower, pathankot
पठानकोट के मोहल्ला माडल टाउन में मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ रोष जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला माडल टाउन में एक घर की छत पर लगाए गए मोबाइल टावर के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


साथ ही टावर नहीं हटाए जाने पर डीसी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। मामले की जानकारी पर थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस मौके पर पहुंची और घर के मालिक से बात की। पुलिस के दखल पर घर के मालिक ने जल्द टावर हटवाने की बात कही है। 

प्रदर्शन कर रहे पार्षद रेखा देवी के पति अशोक कुमार, केवल कृष्ण, तरूणपाल सिंह शंटी, जीवन लाल, बजाज, गुरचरण भल्ला, यशपाल, गुरचरण पलाया, सतिन्द्र बेदी, सविता, गुरनाम सिंह, बलवीर मित्तल ने रोष जताते कहा कि मोहल्ले के बीच घर की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर से लोगों को सेहत संबंधी कई दिक्कताें का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


उन लोगों ने टावर लगाने का पहले भी विरोध किया था। इस पर घर के मालिक सरकारी कर्मचारी है ने काम रोकने की बात कही थी। मंगलवार को दो दिन बीत जाने के बाद भी टावर छत से उतारा नहीं गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया जब ही टावर का काम शुरू हुआ था तब लोगाें ने घर के मालिक से पूछा कि क्या काम करवाया जा रहा है। इस पर उसने लोगाें को अंधेरे में रखते हुए कहा कि यहां पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं। अगली सुबह वहां टावर लगा मिला। लोगों ने घर के मालिक के खिलाफ  नारेबाजी की और कहा कि यदि घर की छत से टावर को अतिशीघ्र नहीं हटाया गया तो डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर दो के एएसआई सतबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने घर के मालिक से बात की। एएसआई ने बताया घर के मालिक ने टावर जल्द हटवाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed