फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former Deputy Chief Minister Om Prakash Soni's remand extended for two days

Amritsar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को दो दिन का रिमांड बढ़ा

Mon, 17 Jul 2023 08:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 17 Jul 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister Om Prakash Soni's remand extended for two days
आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम कोर्ट में पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। उनकी सेहत में सुधार होने के बाद विजिलेंस ने सोमवार को उन्हें सीधे फोर्टिस अस्पताल से अदालत में पेश किया। सोनी को व्हीलचेयर की मदद से अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उनका दो दिन का रिमांड बढ़ा दिया। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी के समर्थकों ने कचहरी परिसर में पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


गौर हो कि विजिलेंस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का केस दर्ज कया था। ब्यूरो के मुताबिक पूर्व उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। एक अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2022 तक ओपी सोनी की कुल आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि उनकी तरफ से 12,48,42,692 रुपये खर्च किए गए। यह खर्च सोनी की अर्जित आय से 7,96,23,921 रुपये यानि 176.08 प्रतिशत अधिक ली। विजिलेंस पिछले आठ माह से उनकी संपत्तियों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed