{"_id":"6aaac8c0ed1974f4ff03f744","slug":"counterfeit-notes-worth-50000-deposited-at-cbi-fraud-detected-at-the-cash-counter-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101300-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - \nसीबीआई में 50 हजार के नकली नोट जमा, कैश काउंटर पर पकड़ा फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - सीबीआई में 50 हजार के नकली नोट जमा, कैश काउंटर पर पकड़ा फर्जीवाड़ा
Wed, 16 Sep 2026 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में जाली नोट खपाने की साजिश का मामला सामने आया है। एक खाताधारक ने बैंक काउंटर पर 50 हजार रुपये के नकली नोट जमा कराने का प्रयास किया। बैंक प्रबंधक की मुस्तैदी से यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
बैंक प्रबंधक भरत लाल मीणा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मेजर सिंह नामक व्यक्ति अपने बैंक खाते में नकदी जमा कराने आया था। मेजर सिंह ने काउंटर पर 50 हजार रुपये की नकदी सौंपी। जांच के दौरान सभी नोट जाली पाए गए। बैंक अधिकारियों ने तुरंत जाली नोट जब्त कर लिए। नियमानुसार बैंक रजिस्टर में इसकी आधिकारिक प्रविष्टि दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी
सिटी थाना प्रभारी परमजीत सिंह विरदी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक की लिखित शिकायत पर मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वारदात के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि मेजर सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।