फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sharp shooter of target killing module gang arrested in Amritsar

Amritsar: टारगेट किलिंग मॉड्यूल गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, आरोपी पर आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी के सात केस

Tue, 02 Dec 2025 12:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:18 PM IST
सार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल और अमर खब्बेराजपूता गैंग से जुड़े शार्प शूटर बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sharp shooter of target killing module gang arrested in Amritsar
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल और अमर खब्बेराजपूता गैंग से जुड़े शार्प शूटर बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 30 बोर की एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर थाना महिता पुलिस ने मोड़ रखे शाह से पकड़ा है। 

विज्ञापन


एसएसपी अमृतसर देहाती सुहेल मीर और डीएसपी जंडियाला रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना महिता मे आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि बलजिंदर सिंह डोनी बल्ल और अमर खब्बेराजपूता गैंग के लिए शार्प शूटर के रूप में काम करता है और टारगेट किलिंग की वारदातों में शामिल था। आरोपी पर अवैध हथियार और हेरोइन सप्लाई में शामिल होने के भी आरोप हैं। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कुल सात मामले पहले से दर्ज हैं। वह थाना महिता में दर्ज मुकदमा नंबर 113/25 में भी वांछित था, जिसमें तीन किलो से अधिक हेरोइन, एक पिस्टल और ड्रग मनी बरामद की गई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जल्दी इसकी और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed