फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A teenage girl and a woman jumped off the royal bridge, the woman survived, search for the teenage girl continues

Jaunpur News: शाही पुल से किशोरी और महिला ने लगाई छलांग, महिला बची, किशोरी की तलाश जारी

Fri, 18 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl and a woman jumped off the royal bridge, the woman survived, search for the teenage girl continues
जौनपुर। शाही पुल से बृहस्पतिवार को एक महिला और किशोरी ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। महिला को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया, लेकिन किशोरी का देर शाम तक पता नहीं चल सका था। शकरमंडी निवासी 15 साल की किशोरी परी ने गोमती में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। नदी में किशोरी की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चला। गोताखोरों के साथ रेस्क्यू टीम को भी तलाश में लगाया गया है। वहीं, सुबह 11 बजे एक महिला ने भी शाही पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। वहां मौजूद नाविकों ने महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है और रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई है। वहीं, सुबह में कूदी महिला को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article