फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent child killed after being hit by a car; occupants fled after leaving the victim at the hospital.

Ghaziabad News: कार की टक्कर से मासूम की मौत, अस्पताल में छोड़कर भागे कार सवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Innocent child killed after being hit by a car; occupants fled after leaving the victim at the hospital.

विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर में बुआ के साथ आई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को कार ने कुचल दिया। आसपास के लोगों ने कार सवारों को घेर लिया तो वह घायल बच्ची और उसकी बुआ को कार से यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कार चालक मौके से भाग गया। कार में सवार एक युवक अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचा। इसी दौरान चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह भी वहां से मौका पाकर निकल गया।

कविनगर थानाक्षेत्र के गांव रईसपुर में रहने वाले दीपक ने बताया कि 15 सितंबर की शाम लगभग चार बजे बहन शिवानी उनकी तीन वर्षीय बेटी हीर को लेकर आरडीसी स्थित उज्ज्वल फाइनेंस बैंक में किसी काम से गई थीं। लौटते समय जब वह शगुन के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो हीर ने अपनी बुआ से हाथ छुड़ाया और सड़क पर दौड़ने लगी। इसी दौरान तेज गति से आई एक कार ने मासूम हीर को टक्कर मार दी। जब तक चालक कार पर नियंत्रण पाता तब तक बच्ची के ऊपर दोनों पहिए ऊपर से निकल गए। चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवारों और बाजार के व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद कार सवार दोनों युवक शिवानी और लहूलुहान हीर को कार में डालकर यशोदा अस्पताल पहुंचे। बच्ची को इमरजेंसी ले जाया गया। इसी दौरान परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, मासूम हीर के पिता दीपक कुमार ने बताया कि वह लिंटर की सेनेटरी लगाने का काम करते हैं और दो बच्चों में हीर सबसे बड़ी थी। एक माह पूर्व ही पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

एसीपी अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि दीपक की तहरीर पर कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल और अस्पताल की सीसीटीवी चेक किए गए हैं। इसमें एक कार सवार अस्पताल में दिखा है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed