फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Collision between container truck and motorcycle on highway; motorcyclist dies.

Lalitpur News: हाईवे पर कंटेनर ट्रक और बाइक की हुई भिडंत, बाइक चालक की मौत

Fri, 18 Sep 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Collision between container truck and motorcycle on highway; motorcyclist dies.
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर थाना जखौरा के ग्राम लखनपुरा भौंरसिल के पास एक कंटेनर ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चालक 32 वर्षीय धनंजय दुबे निवासी अमौराहा जनपद अयोध्या की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक एनएचएआई का कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात करीब ढाई बजे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम लखनपुरा भौंरसिल के पास कंटेनर ट्रक व बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है । मृतक एनएचएआई का कर्मचारी बताया जा रहा है। हालांकि मृतक के परिजनों के आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

0000000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed