{"_id":"6aac4562dc44a5b8ce003f0a","slug":"scrap-dealers-house-robbed-following-rumor-about-jailed-partner-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-979869-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जेल में बंद साझीदार की अफवाह से स्क्रैप कारोबारी के घर पड़ी डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जेल में बंद साझीदार की अफवाह से स्क्रैप कारोबारी के घर पड़ी डकैती
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कलछीना में स्क्रैप कारोबारी सद्दाम के घर डकैती की वारदात जेल में बंद उनके साझीदार की करतूत से हुई। डेढ़ माह पूर्व इसी साझीदार ने गांव में अफवाह फैलाई कि सद्दाम ने दिल्ली में कबाड़ खरीदा, उसमें चांदी निकली है। मात्र 15 हजार के लाभ को साझीदार ने पांच लाख की नकदी और 10 लाख रुपये चांदी मिलने की अफवाह फैला दी। टीमों ने कई सीसीटीवी खंगालकर 14 संदिग्ध वाहनों को ट्रेस किया है। इनमें से तीन वाहनों पर पुलिस की नजर टिक गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि बदमाश जंगल से होकर घर में पैदल ही घुसे और वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते चले गए।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पीड़ित सद्दाम के मुताबिक उनका दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार है। गांव का ही रहने वाला वकील नाम का युवक उनका साझीदार है। डेढ़ माह पूर्व वकील को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया और वह डासना जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व सद्दाम ने दिल्ली में एक कबाड़ खरीदा था। उसमें सद्दाम को करीब 15 हजार रुपये का मुनाफा हुआ। वकील ने गांव और परिचितों में अफवाह फैला दी कि सद्दाम के कबाड़ में चांदी ही चांदी हो गई। यह अफवाह फैलते हुए पांच लाख रुपये और 10 किग्रा चांदी में तब्दील हो गई। कई लोगों ने इस बाबत सद्दाम से जानकारी भी की थी। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित के मुताबिक वह बड़ा कारोबारी नहीं है घर में बच्चों की गुल्लक सहित एक लाख रुपये नकद, तीन जोडी चांदी की पॉजेब, सोने के कंगन, अंगूठी और कुंडल ही बदमाश लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में टीम ने डेरा डाला
स्क्रैप कारोबारी के घर पड़ी डकैती के खुलासे के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। क्राइम बांच ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए मेरठ और दिल्ली में डेरा डाल दिया है। संभावना जताई जा रही है कि लूटपाट करने वाले स्क्रैप कारोबारी के परिचित हैं। जिन्हें कारोबारी की सभी गतिविधियों की जानकारी भी है।
विज्ञापन