{"_id":"6aac4522be41faac130e4583","slug":"drunk-car-driver-hits-bike-and-auto-rickshaw-five-injured-ambala-news-c-36-1-amb1002-169755-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नशे में धुत कार चालक ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नशे में धुत कार चालक ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोग घायल
विज्ञापन
ऑटो चालक सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अधोया-थाना छप्पर रोड पर वीरवार देर शाम एक कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों और ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बराड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में बताया जा रहा था। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यदर्शियों के अनुसार शाम करीब 8 बजे गांव सीवनमाजरा पेट्रोल पंप के पास अचानक थाना छप्पर की ओर से तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, वहीं उनकी बाइक भी टूट गई। इसके बाद सामने से आ रहे ई रिक्शा में भी कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों में जा टकराई।
हादसे के बाद ई-रिक्शा टूट गया और उसमें सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और सभी घायलों को बचाने में लग गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बराड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस ने उसे भी अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 पर तैनात सुभाष चंद ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच तुरंत घायल ऑटो सवार और कार चालक को अस्पताल पहुुंचाया।
विज्ञापन
वहीं हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गई और जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामकरण भी मौके पर पहुंचे व यातायात को सुचारू करवाया। हादसे में बाइक सवार गांव डेरा सलीमपुर निवासी साहिल और राहुल को चोट आई। वहीं, ऑटो चालक तलहेड़ी रांगडान निवासी सुशील कुमार भी घायल हो गया। ऑटो में सवार शाहबाद के मदनपुर निवासी मलकीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी कांता और तीन बच्चों के साथ ऑटो में सारन जा रहे थे कि कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी और बेटे को भी चोट आई। वहीं कार चालक नरेंद्र कुमार वासी कैथल को भी चोटें आई हैं।
-- -- --
उनके पास सुशील कुमार, नरेंद्र और मलकीत नामक तीन घायल पहुंचे हैं। तीनों का इलाज किया है। इनमें मलकीत की आंख के ऊपर ज्यादा चोट आई है। सूचना मिली थी कि कार और ऑटो की टक्कर होने के कारण यह लोग घायल हुए। - डॉ. शिखर गोयल, ईएमओ, बराड़ा
-- -- -- -- -- -
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऑटो सवार और कार चालक का इलाज करवाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। - रामकरण, थाना प्रभारी बराड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -