फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves cooked khichdi in the school kitchen and fled with utensils and grain

Mau News: चोरों ने विद्यालय की रसोईघर में बनाई खिचड़ी, बर्तन और अनाज लेकर भागे

Fri, 18 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves cooked khichdi in the school kitchen and fled with utensils and grain
कोपागंज। थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय टडियांव में चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से रसोईघर का ताला तोड़कर चोरी की। घटना 15 सितंबर की रात की है। चोरों ने पहले रसोईघर में खिचड़ी पकाई और खाने के बाद बच्चों के लिए रखा राशन, गैस सिलिंडर, बर्तन व अन्य सामान लेकर भाग गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरन त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की सुबह 7:30 बजे विद्यालय खुलने पर रसोईघर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर रसोई में खिचड़ी बनी हुई थी और जूठे बर्तन पड़े थे। रसोईघर से 35 किलो चावल, गैस सिलिंडर, कढ़ाई, कुकर, दो जग, छह कटोरी, छह गिलास, खाना पकाने का तेल, मसाले आदि सामान नहीं थे। प्रधानाध्यापिका ने तहरीर में बताया है कि विद्यालय में इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। उस समय भी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका चोरी किसने की है। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पहुंचकर छानबीन की थी। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed