{"_id":"6aac45721a2e06557d05de91","slug":"student-arrives-at-school-with-a-knife-mau-news-c-20-1-vns1007-1548090-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र, सिगरेट न लाने पर सहपाठी को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र, सिगरेट न लाने पर सहपाठी को मारा चाकू
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के नोमानी इंटर कॉलेज में बुधवार को बाहर से सिगरेट नहीं लाने पर 11वीं कक्षा के छात्र ने सहपाठी (17) पर चाकू से वारकर जख्मी कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल छात्र को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दक्षिण थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी छात्र ने बताया कि बुधवार की दोपहर लंच के बाद करीब 12 बजे उसकी कक्षा में पढ़ने वाला किशोर उससे सिगरेट मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर वो विवाद करने लगा। आरोपी छात्र ने उसे धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया।
वह बीते कई दिनों से स्कूल में चाकू लेकर आ रहा था। उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। लंच खत्म होने के बाद जब वह उसके पास बैठा था, तभी चाकू को लेकर उसके हाथ पर वार कर दिया। इससे उसके हाथ कट गया। चीख सुनकर स्कूल प्रबंधन वहां पहुंचा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल छात्र को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने घायल छात्र का बयान दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि घायल छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया गया है। आरोपी छात्र का कहना है कि वह अपने साथी पर जानबूझकर जानलेवा हमला नहीं किया बल्कि हंसी मजाक में यह चाकू उसके हाथ में लग गया। पुलिस ने स्कूल में चाकू ले जाने के मामले में भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना न हो इसके लिए कॉलेज प्रबंधन से बात करके इस तरह के शरारती किस्म के छात्रों की तलाशी लेते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बोले, घायल छात्र ने पहले नहीं की थी कोई शिकायत
मऊ। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय पांडेय ने बताया कि इस घटना से पूरा कॉलेज प्रबंधन चकित है। कम स्टाफ के चलते नौ सौ छात्रों की चेकिंग नियमित तो नहीं लेकिन समय-समय पर होती है। घायल छात्र ने पुलिस को क्या बयान दिया है यह तो उन्हें नहीं मालूम लेकिन उसके द्वारा स्कूल में आरोपी छात्र द्वारा उसे परेशान करने और उसके द्वारा चाकू लाने की शिकायत किसी से नहीं की। ये शिकायत मिली होती तो प्रबंधन कड़ी कार्रवाई करता। घटना के तुरंत बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर कॉलेज में बुलाया गया था।