फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of middle-aged woman who left home found in pond

Maharajganj News: घर से निकली अधेड़ महिला की तालाब में मिली लाश

Fri, 18 Sep 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Body of middle-aged woman who left home found in pond
- सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू गांव में मिला शव
विज्ञापन

- बुधवार को बिना बताए घर से निकली थी
- कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखई गांव निवासी



महराजगंज। बुधवार को घर से बिना बताए निकली अधेड़ महिला की तलाश में जुटे परिजन को बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत की खबर मिली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू गांव में शिव मंदिर के पास तालाब में महिला का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान दुर्गावती के रूप में हुई। दुर्गावती अपनी बड़ी बेटी बिंदु के साथ कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखई गांव में रहती थी।
परिजन के अनुसार, महिला के पति की पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी दो बेटियां बिंदु और इंदू विवाहित हैं। दुर्गावती मनोरोगी थी और वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थी। कभी मायके कप्तानगंज तो कभी अपने गांव या बेटी के घर चली जाती थी। बुधवार को भी वह घर से बिना बताए निकल गई। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पिपरा बाबू गांव में शिव मंदिर के पास तालाब में ग्रामीणों ने महिला का शव उतराया देखा। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान दुर्गावती के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed