फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI dies due to bullet in Amritsar of Punjab

अमृतसर में पुलिसकर्मी के साथ हादसा, कार्बाइन से अचानक चली गोली, एएसआई की मौत

Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
ASI dies due to bullet in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर के थाना बी डिवीजन के तहत सुल्तानविंड रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के शेड में बारिश से बचने के लिए रुकी पीसीआर के एक एएसआई मंजीत सिंह की कार्बाइन से अचानक चली गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली मंजीत सिंह की छाती से आरपार हो गई। पेट्रोल पंप स्टेशन पर चली गली से वहां के कर्मचारियों व लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन के एसएचओ गुरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह मजीठा विधानसभा हलके के गांव डडियां के रहने वाले थे। गुरुवार को सुबह पीसीआर ड्यूटी के लिए सुल्तानविंड थाने जा रहे थे। 
विज्ञापन


बारिश अधिक होने के कारण वह पेट्रोल पंप के शेड में रुक गए। बारिश हो ही रही थी कि अचानक उनकी कार्बाइन से गोली चल गई जो उनकी छाती के आरपार हो गई। एसएचओ गुरविंदर सिंह के अनुसार पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं मंजीत सिंह ने खुदकुशी तो नहीं की। पुलिस ने मंजीत सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed