फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला एक की मृत्यु एक गभीर जख्मी

कार ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला एक की मृत्यु एक गभीर जख्मी

Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कार ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला एक की मृत्यु एक गभीर जख्मी
सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन

आरोपी कार चालक ने मृतक के परिजनों से किया झगड़ा, दो फायर किए
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
झबाल बाईपास के समीप मंगलवार की रात इंडिगो कार सवार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता दिलबाग सिंह कैंरोवाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा मनदीप सिंह जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक बबलू निवासी गांव ठरू फरार हो गया और बाद में अपने एक साथी के साथ आकर मृतक के परिजनों से झगड़ने लगा। आरोप है कि कार चालक ने दो फायर भी किए। इस पर लोगों ने दोनोें को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होती देख लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ धारा 304ए, धारा 307 और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज किया।
मृतक के भाई ने बताया की दिलबाग सिंह अपने लड़के मनदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर झबाल रोड पर खड़ा थ । झबाल की तरफ से आ रही इंडिगो कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे दिलबाग सिंह की मौके पर मौत हो गई और मनदीप सिंह घायल हो गया। मनदीप को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी कार चालक बबलू फरार हो गया और बाद में अपने साथी हीरा सिंह भोला के साथ घटनास्थल पर आकर फायर कर लोगों को धमकाने लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को पुलिस के हवाले करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। पुलिस की तरफ से करवाई देरी के चलते मृतक के परिजनों ने लोगों के बोहडी चौक में धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी डी सतनाम सिंह ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक दिलबाग सिंह के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 304ए, धारा 307 और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed