{"_id":"5b6b26244f1c1b827d8b74f6","slug":"191533748772-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ट्रक चालक को भेजा एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी ट्रक चालक को भेजा एक दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1500 शराब की पेटियों के साथ पकड़ा चालक रिमांड पर
गांव धुपसड्डी से मिली थी ट्रक में से 1500 अवैध शराब की पेटियां
मामले में दो ठेकेदारों को भी किया नामजद, कुल चार लोगों पर केस दर्ज
अभी तीन आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव धुपसड्डी में मंगलवार को 1500 पेटियां अवैध शराब बरामद करने के बाद पुलिस थाना सिविल लाइन ने गिरफ्तार आरोपी ट्रक ड्राइवर साहिब सिंह निवासी गगोबुआ को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी ड्राइवर साहिब सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस संबंध में सिविल लाइन बटाला केे एएसआई एवं जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में साहिब सिंह, गुरवेल सिंह और दो ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन बुधवार को साहिब से की गई पूछताछ के बाद दो ठेकेदारों शरणजीत सिंह और बलदेव निवासी गगोबुआ को भी नामजद किया गया है। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि अभी तक सिर्फ ट्रक ड्राइवर को ही गिरफ्तार किया है अन्य आरोपी फरार हैं। अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि पकड़ी गई शराब को इन लोगों ने पहुंचाना कहां था। सिर्फ यही पता चला है कि यह शराब अमृतसर से भेजी गई थी। एएसआई हरदीप सिंह ने आगे बताया कि इस बात तभी पता चल सकेगा जब दोनों आरोपी ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को एक्साइज विभाग ने गांव धुपसड्डी में ट्रैप लगाकर एक ट्रक को रोककर उसमें से 1500 शराब की पेटियां बरामद की थी और ट्रक ड्राइवर को अपनी हिरासत में लिया था।