फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चौकीदार का मोबाइल छीनने वाले 2 युवकों पर मामला दर्ज

चौकीदार का मोबाइल छीनने वाले 2 युवकों पर मामला दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार का मोबाइल छीनने वाले 2 युवकों पर मामला दर्ज
चौकीदार का मोबाइल छीनने वाले दो युवकों पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। तीन सितंबर की रात फ्रेंड्स कालोनी में तैनात चौकीदार का मोबाइल छीन फरार हुए दो युवकों पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने 50 दिन बाद मामला दर्ज किया है। आरोपी अब भी फरार हैं। सैली रोड निवासी चौकीदार विष्णु ने बताया कि 3 सितंबर की रात करीब पौने 11 बजे वह फ्रैंड्स कालोनी में ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठ किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था कि दो युवक पैदल आए और उनका फोन झपट कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। चौकीदार विष्णु ने कहा कि मंगलवार को उसने उक्त दोनों लोगों को पुरानी कचहरी के पास देखा तो स्नेचरों की पहचान हो गई। हूलिए के मुताबिक इलाके में पूछताछ की गई तो पता चला कि उस दिन मोहल्ला रामपुरा निवासी सेठी और अजय ने ही उसका मोबाइल छीना था। एएसआई बलविंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। धरपकड़ के लिए छापामारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed