{"_id":"ba6d6fbb0ca96e45c808d38235d5551f","slug":"crime-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला,अमृतसर
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन और युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए।
थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि वह गांव सुरसिंह से अपनी ड्यूटी खत्म कर के स्कूटरी से वापस तरनतारन आ रही थी। जब वह गांव नूरदी के पास पहुंची, तो रास्ते में एक टाटा सूमो सवार हरदीप कुमार निवासी संतोखपुरा जालंधर, राज कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी संतोखपुरा जालंधर, रोहित कुमार निवासी जालंधर, वरुण निवासी जालंधर, सुमीर कुमार निवासी जालंधर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब वह झब्बाल बाईपास के नजदीक पहुंची, तो उसने बाईपास में खडे़ पुलिस कर्मचारी जोगिंदर सिंह और एचसी रजिंदर सिंह को इन युवकों के बारे में बताया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोका और इस में सवार हरदीप कुमार और ड्राईवर राज कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए।
जांच अधिकारी एएसआई मुखतार सिंह ने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही भागने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।