{"_id":"56dff6f54f1c1b792a8b4568","slug":"accident-in-moga-nri-couple-death-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में स्कार्पियो की चपेट में आने से एनआरआई दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में स्कार्पियो की चपेट में आने से एनआरआई दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा-लुधियाना मार्ग की सीमा पर स्थित गांव चूहड़चक मोड़ पर मंगलवार दोपहर बाद एक एनआरआई दंपति की स्कार्पियों की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक पूर्व अध्यापक नेता एवं प्रसिद्ध वॉलीबाल खिलाड़ी थे। थाना अजीतवाल पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एनआरआई हरनेक सिंह (66) निवासी गांव चूहड़चक अपनी पत्नी महिंदर कौर के साथ कस्बा अजीतवाल से खरीदारी कर वापस स्कूटर पर गांव जा रहे थे। इस दौरान जब वे गांव चूहड़चक मोड़ मुड़ने लगे तो पीछे से आ रही तेज स्कार्पियो गाड़ी ने स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में महिंदर कौर की मौके पर ही मौत ही गई। वहीं हरनेक सिंह को लुधियाना के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृतक करार दे दिया। इस हादसे के बाद स्कार्पियो चालक फरार हो गया। थाना अजीतवाल प्रमुख दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार हरमिंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एनआरआई लगभग 15 दिन पहले ही कनाडा से अपने एक बेटे के साथ गांव आए थे। मृतक हरनेक सिंह इंकलाबी सोच वाले अध्यापक होने की वजह से कई साल सरकारी अध्यापक जत्थेबंदी के महासचिव भी रहे। वह लगभग 8 साल पहले बाबा पाखर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव ढुडीके से सेवानिवृत्त होने के बाद विदेश चले गए थे। वह अपने समय में प्रसिद्ध वॉलीबाल खिलाड़ी भी रहे।
उन्होंने अपने बतौर पीटीआई अध्यापक कार्यकाल के दौरान कई अच्छे खिलाड़ी तैयार किए। उन्होंने बाबा पाखर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव ढुडीके में हॉकी की टीम के कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए। उन्होंने इस स्कूल में वॉलीबाल, खो-खो व अन्य शुरू करवाई खेल प्रेरणा स्रोत हैं।