फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   11 lakhs fraud in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी

Tue, 14 Jan 2020 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
11 lakhs fraud in the name of sending abroad
थाना सिटी की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 36 हजार रुपये कह्म् धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंदर सिंह निवासी चौड़ा खुर्द ने बताया कि रोहित कुमार निवासी खजानचियां मोहल्ला पुराना बाजार की हरदोछन्नी रोड पर हलवाई व चाय की दुकान है। वहां वह चाय पीने के लिए जाता था। साल 2015 में रोहित कुमार ने उसे बताया वह एजेंट जतिनपाल सिंह के माध्यम से लोगों को विदेश भेजता है। रोहित ने उसके बेटे मनिंदर सिंह को विदेश स्वीडन वाया फिनलैंड के माध्यम से रशिया व फिर आबुधाबी से तुर्की देश टूरिस्ट वीजा के माध्यम से भेजने का प्लान बनाया और इसके एवज में 11 लाख 36 हजार रुपये लिए। बाद में बेटे को न विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर जतिनपाल सिंह, हरसिमरत कौर पत्नी जतिनपाल सिंह निवासी भाई रणधीर सिंह लुधियाना व रोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed