{"_id":"5bc37faabdec2269ab39ff09","slug":"you-never-seen-like-these-photo-before-during-student-union-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान यकीनन आपने नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान यकीनन आपने नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का छात्रसंघ चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। दो साल बाद एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। मतदान के दौरान कई रोचक नजारे सामने आए। परिसर के बाहर संगठनों के प्रत्याशी व कार्यकर्ता जोर-शोर से समर्थन मांगते नजर आए लेकिन अंदर का नजारा तो बिल्कुल ही जुदा था। चुनाव में वोट पाने और जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इसी तरह का नजारा रविवार को काशी विद्यापीठ में जीवंत हआ। आगे की स्लाइड्स में देखें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हर प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा था। वोटरों को अपने पक्ष मे करने के लिए चुनाव लड़ रहे छात्र नेता लाव लश्कर वाले जुलूसों और शक्ति प्रदर्शन के अलावा चरण वंदना भी कर रहे थे। वोटर छात्र-छात्राओं को देखते ही प्रत्याशी उनके पैर पकड़कर वोट की भीख मांगते नजर आए। प्रत्याशियों ने वोटरों का पैर तब तक नहीं छोड़ा, जब तक वोटर ने उन्हें वोट देने की हामी नहीं भरी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जमीन पर चादर बिछाकर छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी लेटे थे और आने जाने वाले छात्रों पर टकटकी लगाए थे। जैसे ही छात्र पास से गुजरते, उसकी चरण वंदना करने लगते। उसके पैर पकड़कर प्रत्याशी लिपट जाते, हाथ जोड़कर गुहार करते। मनुहार करते कि भइया वोट हमही के देइहा। यह नजारा रविवार को काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव के मतदान के दौरान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कई छात्र तो वोट मांगने के इस अनूठे अंदाज से वाकिफ थे लेकिन जो नये थे वो ये तरीका देखकर हैरान जरूर थे। इन सबके साथ ही पुलिस अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक छात्रों के इस अंदाज से हैरत में रहे। छात्रसंघ चुनाव का जायजा लेने एसएसपी आनंद कुलकर्णी के साथ पहुंचे डीएम सुरेंद्र सिंह ने छात्रों के इस तरीके पर हैरानी के साथ ही नाराजगी जताई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रत्याशियों से पहले तो खड़े हो जाने को कहा। जब वो नहीं खड़े हुए तो उन्होंने यहां तक कहा कि खड़े हो जाओ, नहीं तो यहां से उठाकर बंद करवा देंगे। छात्रों से कहा कि ‘आप कम से कम अपना आत्मसम्मान तो रखो, अपने मां-बाप का तो पैर नहीं छूते, यहां लड़कों के पैर छू रहे हो’। इसके साथ ही उन्होंने वहां से चादरें हटवाने तक का निर्देश दिया लेकिन, उनके जाते ही फिर से सभी प्रत्याशी अपने पुराने की रौ में लौट आए।