{"_id":"5c6d59bbbdec22738c0f24b1","slug":"yogi-adityanath-send-proposal-for-changing-name-of-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाद अब इस स्टेशन का बदेलागा नाम, सीएम योगी भेजेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाद अब इस स्टेशन का बदेलागा नाम, सीएम योगी भेजेंगे प्रस्ताव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन रख दिया गया। फिर इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया। अगर, सब कुछ ठीक रहा तो बनारस के एक रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल जाएगा। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
- फोटो : amar ujala
औढ़े की सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) से कहा कि जिले में वाराणसी, काशी और सिटी स्टेशन है लेकिन बनारस के नाम पर कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस करने का प्रस्ताव भेजें।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
रेल राज्यमंत्री ने भाषण के दौरान गाजीपुर के बुजुर्ग गरीबन बिंद का हवाला देते हुए भोजपुरी में बताया कि कैसे आमजन को 15 लाख रुपया मिला। उन्होंने कहा कि गरीबन बताते थे कि लोग गांव की चट्टी पर मजाक उड़ाते थे कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराने को कहा था, उसका क्या हुआ। इस पर गरीबन ने लोगों को समझाना शुरू किया कि पीएम मोदी ने दो लाख 25 हजार का घर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
दो लाख का दुर्घटना बीमा, दो लाख का सामान्य बीमा और पांच लाख का मुफ्त इलाज दिया। इसके अलावा 18 हजार का गैस कनेक्शन और 12 हजार का शौचालय दिया। कुल मिलाकर 12 लाख 60 हजार तो पीएम मोदी ने दे ही दिया है, अभी आगे और देंगे। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर का कनेक्शन 18 हजार रुपये में मिलने की सिन्हा की बात को लेकर सभास्थल में मौजूद लोगों में खुसुरफुसुर होती रही। कहना था कि सिलिंडर का कनेक्शन तो कभी 18 हजार रुपये में नहीं मिलता था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के स्वागत भाषण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय(mahendra nath pandey) ने कहा कि अमेरिकी प्रोफेसर ने मोदी शब्द का अर्थ बताया है मैन ऑफ डेवलपिंग इंडिया...। प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं, दुनिया की राजनीति को एक नई दिशा दी है। मंगलवार को ही आयुष्मान भारत योजना के एक बुजुर्ग लाभार्थी ने उनसे कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से वो देख रहे हैं। ऐसा मदद करने वाला प्रधानमंत्री अब तक नहीं देखा था। पुलवामा की आतंकी घटना के बाद प्रधानमंत्री ने जो शब्द संदेश दिया है, उससे देश के युवाओं का उन पर भरोसा बढ़ा है। आतंकवाद पर कार्रवाई से हिचकना इसे बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है और सभी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।