{"_id":"5a7177294f1c1b7f268b76f5","slug":"year-first-chandra-grahan-today-ganga-rti-time-chnaged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" आज लग रहा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, बदला गंगा आरती का समय, इस समय लगेगा सूतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लग रहा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, बदला गंगा आरती का समय, इस समय लगेगा सूतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 31 Jan 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
moon eclipse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ पूर्णिमा के दिन वर्ष का पहला ग्रहण लग रहा है। यह चंद्रग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में लग रहा है। माघी पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होने के कारण यह एक दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रहा है। पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने से सूर्योदय के चंद घंटो बाद ही सूतक लग जाएगा और काशी के सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
ganga
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही गंगा आरती का समय भी बदल गया है। गंगा आरती शाम छह बजे के बजाय ग्रहण समाप्त होने पर रात नौ बजे होगी। इसका कारण यह है कि ग्रहण का स्पर्श काल यानी आरंभ शाम 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकंड पर हो रहा है।
chandra grahan
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि पंडित स्वर्णप्रताप चौबे बताते हैं कि, शास्त्रों के अनुसार चन्द्रग्रहण का सूतक ग्रहण आरंभ होने से 9 घंटे पहले लगता है जबकि सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले। इस नियम के अनुसार ग्रहण का सूतक 31 जनवरी की सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan
सूतक लगने से पहले ही संकटमोचन मंदिर का पट सुबह 9:15 बजे बन्द होगा और रात को 8:45 बजे पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उसके बाद साढ़े 3 बजे काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का कपाट भी बन्द कर दिया जाएगा, माता अन्नपूर्णा का पट साढ़े 3 बजे, काल भैरव साढ़े तीन बजे, अक्षयवट हनुमान साढ़े 3 बजे बन्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
chandra grahan
इसके साथ ही काशी के समस्त देवालयों को ग्रहण के चलते बन्द कर दिया जाएगा। ग्रहण के चलते बाबा विश्वनाथ की साढ़े 7 बजे होने वाली सप्तऋषि आरती तीन बजे होगी। जबकि भोग आरती और शयन आरती समयानुसार होंगे। वही प्रातिदिन होने वाले विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है, यह आरती साढ़े 6 बजे शाम के बजाय 9 बजे रात को होगी।