फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघी पूर्णिमा पर इस बार दुर्लभ संयोग, गंगा स्नान के साथ ये चीजें करें दान, तो होगा लाभ

Wed, 31 Jan 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Jan 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
 Magha Purnima this years has Unique chance
ganga snan
माघी पूर्णिमा पर इस वर्ष का पहला ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में होगा। 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होने के कारण यह एक दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रहा है। इस बाबत श्री काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि शास्त्र सम्मत माघ स्नान-दान-यम-नियम-संयम का समापन माघी पूर्णिमा पर होता है। आगे की स्लाइड्स में जानें...
 Magha Purnima this years has Unique chance
चन्‍द्र ग्रहण

इस बार माघी पूर्णिमा 31 जनवरी, बुधवार को मनाई जाएगी। यह चंद्रग्रहण पुष्य नक्षत्र में होगा और श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा। 31 को राहू की अशुभ छाया चंद्रमा को ढंक देगी। भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारंभ यानी स्पर्शकाल सायं 05:18 पर है। ग्रहण का मध्य काल रात्रि 07:00 बजे तथा मोक्ष काल रात्रि 08:42 पर है। काशी में ग्रहण चंद्रोदय सायं 05:35 से दिखाई देगा। इस तरह चंद्रमा पर राहू की छाया तीन घंटे 24 मिनट तक रहेगी। 
 Magha Purnima this years has Unique chance
Lunar eclipse

धर्मशास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण में नौ घंटे और सूर्यग्रहण में 12 घंटे से पहले सूतक काल होता है। शास्त्रों में ग्रहण में वृद्ध, बालक और रोगी को छोड़कर अन्य के लिए भोजन आदि निषेध बताया गया है।  पूर्णिमा तिथि 30 जनवरी को रात्रि 09:32 पर लगेगी, जो कि बुधवार को रात्रि 07:15 तक रहेगी। तिथि विशेष पर काशी एवं प्रयाग में गंगा स्नान के साथ सूर्य एवं श्रीहरि की आराधना के उपरांत गरीबों व ब्राह्मणों में दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Magha Purnima this years has Unique chance
ganga snan
दान में घृत, कंबल, गुड़, काला तिल व स्वेटर सहित गर्म वस्तुएं करनी चाहिए। इस दिन के स्नान-दान से अक्षय पुण्य के साथ ही चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार माघी पूर्णिमा पर देशभर में ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण दृश्यमान होगा। 
 
विज्ञापन
 Magha Purnima this years has Unique chance
चन्‍द्र ग्रहण

देश के अलावा यह ग्रहण एशिया के अधिकांश भाग, आस्ट्रेलिया, पूर्वी यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीकी देशों, उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका का उत्तर-पूर्वी भाग, अटलांटिक व प्रशांत महासागर, आर्कटिक व अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed