फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर- 19 में अर्जुन तेंदुलकर संग खेलेगा भदोही का यशस्वी जायसवाल

Tue, 12 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 12 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal will play cricket with arjun tendulkar in under 19
yashashvi - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ यूपी के भदोही जिले का होनहार क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी खेलेगा। उसका चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंडिया की अंडर-19 टीम में हो गया है। इससे यशस्वी परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
Yashasvi Jaiswal will play cricket with arjun tendulkar in under 19
yashashvi - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि श्रीलंका में अगले महीने होने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा हुई है जिसमें  अर्जुन तेंदुलकर और यशस्वी जायसवाल का भी नाम है।  कालीनों के लिए विश्वविख्यात कालीन नगरी भदोही में खिलाड़ियों की नर्सरी भी तैयार हो रही है। 

 
Yashasvi Jaiswal will play cricket with arjun tendulkar in under 19
yashashvi - फोटो : अमर उजाला
भदोही नगर के क्रिकेटर इम्तियाज अहमद यूपी के साथ ही आईपीएल में भी चयनित हुआ, लेकिन देश के लिए खेलने का उसका सपना पूरा नहीं हो सका। जिले के दूसरे लाल सुरियावां के वार्ड 12 आजाद नगर निवासी यशस्वी ने उस सपने को साकार करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal will play cricket with arjun tendulkar in under 19
yashashvi - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ साल से मुंबई में कोच ज्वाला सिंह की देखरेख में मैदान पर पसीना बहा रहे यशस्वी की प्रतिभा की सभी दाद देते हैं। टीम इंडिया की अंडर-19 टीम में यशस्वी का चयन आलराउंडर के रूप में हुआ है। उसके कोच ज्वाला सिंह गोरखपुर के रहने वाले हैं। 

 
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal will play cricket with arjun tendulkar in under 19
yashashvi - फोटो : अमर उजाला
यशस्वी ने पिछले दिनों एक मैच में 203 रनों की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था। उसे इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर संग कई क्रिकेटर सम्मानित कर चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed