फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारसः इन तस्वीरों को देखकर आप भी यूपी पुलिस को करेंगे सैल्यूट

Tue, 12 Jun 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 12 Jun 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi these photos shows the humanity of UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस एक तरफ जहां बहादुरी का उदाहरण पेश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों में बढ़ी संवेदनशीलता के तमाम वाकए भी देखने को मिल रहे हैं। बीते दो माह में वाराणसी क्षेत्र में ही ऐसे कई मामले सामने आए जहां यूपी पुलिस के अधिकारी या सिपाही ने मानवता की मिसाल पेश की। ताजा मामला रविवार का है जहां डायल 100 के एक सिपाही ने  मानवता और बहादुरी दिखाते हुए किशोरी की जान बचाई। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
varanasi these photos shows the humanity of UP police
यूपी पुलिस

अक्सर लोग कहते दिखते हैं कि पुलिसवाले किसी का दुख-दर्द नहीं समझते। यूपी पुलिस के प्रति लोगों का यह नजरिया आम है। अपने आपको मित्र पुलिस कहने वाली यूपी पुलिस का समय-समय पर निर्मम चेहरा सामने आता है, बावजूद इसके कभी-कभी कोई पुलिस अधिकारी या सिपाही का एक ऐसा मानवता भरा चेहरा आता है जिसे देख आप भी कहने लगते हैं कि क्या ये वही यूपी पुलिस है। 

 
varanasi these photos shows the humanity of UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत सागरपुर दरेखू निवासी नीतू (16) गांव के बाहर पुराने कुएं में दुर्घटनावश गिर गई। सूचना पर रोहनिया इंस्पेक्टर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे लेकिन किसी की कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं हुई। इसी बीच मौके पर पीआरवी से आए सिपाही सौरभ कुशवाहा ने बिना जान की परवाह किए रस्सी लेकर कुएं में उतरे और नीतू को बाहर निकाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi these photos shows the humanity of UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले छह मई को वाराणसी कैंट स्टेशन पर तैनात महिला सिपाही ने मानवता की मिसाल पेश की थी। ट्रेन से उतरते ही एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही से वृद्ध महिला का तड़पना ना देखा गया और उसने तुरंत एंबुलेंस सेवा व डॉक्टरों को फोन किया। फिर भी बात नहीं बनी तो वह आरएमएस की ट्रॉली पर वृद्ध महिला को लादकर स्वयं ट्राली खींचने लगी। जब यात्रियों ने यह नजारा देखा तो वह भी मदद को आगे आए।

 
विज्ञापन
varanasi these photos shows the humanity of UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला
तीन मई को वाराणसी एसएसपी आरके भारद्वाज बुजुर्ग दिव्यांग की मदद कर चर्चा में आए थे। दरअसल, पुलिस ऑफिस में फरियाद लेकर जा रहे बुजुर्ग दिव्यांग को पैदल चलने में आ रही कठिनाई देख एसएसपी ने अपनी स्कार्पियो रोक कर उसकी मदद की थी। उन्होंने बुजुर्ग की समस्याएं सुनीं और एसओ शिवपुर को समाधान का निर्देश देकर उनके जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी कराई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed