फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: बनारस में बना दुनिया का सबसे बड़ा तबला, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए पेश करेंगे दावा

Sat, 10 Sep 2022 07:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
Worlds biggest tabla made in varanasi  player claims claim for Guinness Book of World Records
तबले के साथ पं. गणेश शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

लगन और मेहनत हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। 17 साल की अथक और अनवरत मेहनत के बाद बनारस के तबला वादक पं. गणेश शंकर मिश्र ने दुनिया का सबसे बड़ा तबला बना दिया। ड्रम के आकार का यह तबला बनारस के तबले का सबसे बड़ा स्वरूप है। खास बात यह है कि ड्रम की तरह इसको खड़ा होकर या कुर्सी पर बैठकर ही बजाया जा सकता है। पखावज के स्वरूप में दुनिया के सबसे बड़े तबले को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है।

अस्सी पर रहने वाले 63 वर्षीय पं. गणेश शंकर मिश्र दुनिया भर में अपने तबला वादन का लोहा मनवा चुके हैं। 17 साल पहले उनके मन में तबले को नया आकार देने का विचार आया। गणेश शंकर ने बताया कि अमीर खुसरो से प्रभावित होकर मैंने यह तबला बनवाया है। खुसरो ने पखावज को दो भाग में बांटकर तबले का रूप दिया था। मगर, मैंने पखावज को तबले का रूप दिया है।

Worlds biggest tabla made in varanasi  player claims claim for Guinness Book of World Records
तबले के साथ पं. गणेश शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

इस तबले का दो हिस्सा, बायां और दायां है। दायां मेटल का है। वहीं दूसरा लकड़ी का है। यह तबला इस मायने में अद्वितीय है कि यह विभिन्न संगीत नोट्स बजा सकता है, चाहे वह शास्त्रीय हो, ड्रम फाइटिंग, फ्यूजन या आध्यात्मिक। 

Worlds biggest tabla made in varanasi  player claims claim for Guinness Book of World Records
तबले के साथ पं. गणेश शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

पं. गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि लगातार प्रयास करने के बाद आखिरकार 17 साल बाद सफलता मिली और ड्रम जितनी ऊंचाई का तबला दुनिया के सामने आया। तबले की ऊंचाई 34 इंच और वजन 30 किलोग्राम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds biggest tabla made in varanasi  player claims claim for Guinness Book of World Records
तबले के साथ पं. गणेश शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

तबले को बनाने वाला कारीगर वकील अब इस दुनिया में नहीं है। तबले की डिजाइन और हाइट कोई कॉपी न करे इसका पेटेंट भी करवा लिया है। गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि तबले को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए वह जल्द ही आवेदन करेंगे। 

विज्ञापन
Worlds biggest tabla made in varanasi  player claims claim for Guinness Book of World Records
तबले के साथ पं. गणेश शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला

गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि इस तबले की आवाज सामान्य तबले से ज्यादा बेहतर और तेज है। मैंने बनारस घराने में पं. शारदा सहाय, पं. बद्री महाराज, पं. छोटे लाल और पं. केदारनाथ भौमिक से तबले की बारीकियां सीखी हैं। इस तबले की थाप लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed