फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Bicycle Day 2022: बनारस में बढ़ा साइकिल का क्रेज, किसी के लिए जुनून तो कोई सेहत के लिए चला रहा साइकिल

Fri, 03 Jun 2022 01:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 01:04 PM IST
सार

समय तेजी से बदल रहा है। किसी को दो पहिया तो किसी को चार पहिया वाहन से चलने का शौक हैं। अधिकांश लोग तो साइकिल चलाना ही भूल गए हैं। जिनके घर में साइकिल तो है लेकिन वह पड़ी रहती है। 

विज्ञापन
World Bicycle Day 2022 craze for cycle increased in Banaras varanasi someone is passionate about riding or health
बनारस में बढ़ा साइकिल का क्रेज - फोटो : अमर उजाला

समय तेजी से बदल रहा है। किसी को दो पहिया तो किसी को चार पहिया वाहन से चलने का शौक हैं। अधिकांश लोग तो साइकिल चलाना ही भूल गए हैं। जिनके घर में साइकिल तो है लेकिन वह पड़ी रहती है। अब समय बदलने के साथ एक बार फिर साइकिल का क्रेज बढ़ गया है। हर कोई अपनी पसंद की साइकिल खरीद रहा है। इस वजह से बाजार में साइकिल की मांग भी बढ़ी है।



आम लोगों में साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल तीन जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल का स्वरूप और स्टाइल समय के साथ बदलता गया, लेकिन लोगों का इससे जुड़ाव समाप्त नहीं हुआ। एक दौर वो था जब शादी में सामान्य साइकिल मिलना चर्चा का विषय होता था।

विज्ञान वरदान बना तो वक्त मोटरसाइकिल और कार पर सवार हो तेजी से दौड़ चला। पर्यावरण और स्वास्थ्य की खातिर लोगों का रुझान फिर साइकिल के प्रति बढ़ा है। वहीं बच्चे आकर्षक साइकिल के दीवाने हैं। आज भी कई लोग सेहत के लिए साइकिल की सवारी को तवज्जो दे रहे हैं।

World Bicycle Day 2022 craze for cycle increased in Banaras varanasi someone is passionate about riding or health
बनारस में बढ़ा साइकिल का क्रेज - फोटो : अमर उजाला

 अलग-अलग रंग और फीचर्स वाली हाइटेक साइकिलों की मांग बहुत बढ़ गई है। इनमें गियर के अलावा अगले-पिछले चक्कों में पावर ब्रेक, पावरफुल शॉकर्स और फाइबर के लचीले मडगार्ड की वजह से ये साइकिलें पथरीले रास्तों पर भी आसानी से दौड़ती हैं

World Bicycle Day 2022 craze for cycle increased in Banaras varanasi someone is passionate about riding or health
बनारस में बढ़ा साइकिल का क्रेज - फोटो : अमर उजाला

बाजार में हैं कई फीचर्स की साइकिलें
मैदागिन स्थित साइकिल स्टोर मैनेजर प्रदीप बताते हैं कि पेट्रो पदार्थों के बढ़ते रेट के चलते युवाओं को गियर वाली साइकिलें ज्यादा पसंद आ रही हैं। वर्तमान में साइकिल में 6,18,21 और 30 तक गियर आ रहे हैं। साइकिल स्टोर संचालक सचिन बताते है कि स्पोर्ट्स साइकिल की बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Bicycle Day 2022 craze for cycle increased in Banaras varanasi someone is passionate about riding or health
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी साइकिल से कार्यालय आते हैं। - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल फॉर चेंज
शहर की आबोहवा सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने देश के अलग हिस्सों में साइकिल फॉर चेंज की शुरुआत की थी। इसके तहत शहर के मानिंद लोग, खिलाड़ी, स्कूली बच्चे व आमजन साइकिल से शहर का चक्कर लगाते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
World Bicycle Day 2022 craze for cycle increased in Banaras varanasi someone is passionate about riding or health
सड़कों पर साइकिलिंग करने निकले लोग। - फोटो : amar ujala

महिलाओं में बढ़ा साइकिलिंग का क्रेज
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न पार्कों में बने ओपन जिम में फ्री हैंड साइकिल भी लगाई गई है। इन साइकिल का महिलाओं में खूब क्रेेज है। सिगरा स्थित शास्त्री पार्क व मैदागिन स्थित टाऊन हॉल पार्क में इसे चलाने के लिए महिलाओं की खूब भीड़ जुटती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed