{"_id":"5a79ce684f1c1b1d368b8f19","slug":"women-health-worker-fell-down-from-roof-when-she-taking-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलियाः सेल्फी लेते समय छत से गिरकर महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः सेल्फी लेते समय छत से गिरकर महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, ऐसे हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
pandey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया स्थित जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी को अस्पताल की चौथी मंजिल से सेल्फी लेना मंहगा पड़ गया। सेल्फी लेते समय छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। अर्चना चौबे (38) जिला महिला अस्पताल में एड्स काउंसलर के पद तैनात थीं। अस्पताल में हुए इस हादसे हादसे की खबर फैलते ही कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल की ओर दौड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें..
ballia
- फोटो : अमर उजाला
हादसा मंगलवार सुबह सवा नौ बजे हुआ। सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैरिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला निवासी व सीएमओ कार्यालय में लिपिक अनिल कुमार चौबे की पत्नी अर्चना चौबे जिला महिला अस्पताल में अर्श एवं पीपीटीसीटी विभाग में परामर्शदाता के पद पर संविदा पर करीब एक दशक से तैनात थी।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह 8.30 बजे वह महिला अस्पताल आ गई। डॉक्टरों की माने तो ओपीडी में मरीज नहीं थे। जिससे वह महिला काउंसलर पीओसीटी (पैथालॉजी) में तैनात पायल के साथ करीब 9.15 बजे नए अस्पताल की छत पर धूप सेंकने चली गई। सीढ़ी बंद होने से दोनों रैंप से छत पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
छत पर नीचे प्रकाश जाने के लिए लगाए गए कांच पर खड़ी होकर अर्चना सेल्फी लेने लगी तभी कांच टूट गया और अर्चना सीधे भूतल पर आ गिरी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। डॉक्टर, पुलिसकर्मी व आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही पति व मायकेवाले भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही सीएमओ डा. एसपी राय और सीएमएस डा. एस प्रसाद सहित अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे व अनिल चौबे को ढांढस बधाया। उधर, हादसे से पायल सदमे में आ गई, उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा गया।