वाराणसी समेत आसपास के जिलों में वर्ष 2023 का पहला दिन ठंड और कोहरे के नाम रहा। उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के चलने के बाद अब शीतलहर शुरू होने से गलन पहले से ज्यादा बढ़ गई। रविवार सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिन में भी धूप ही नहीं निकली। नम हवाएं भी चलती रहीं। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Weather Update: शीतलहर की चपेट में काशी, साल के पहले दिन धूप को तरसे लोग, 24 घंटे में पारा धड़ाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:40 PM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिन में भी धूप ही नहीं निकली। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। इसका असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन