वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर शाम को गंगा आरती के दौरान घाट का हिस्सा तेज आवाज के साथ धंस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते चौकी समेत बिहार निवासी एक महिला गड्ढे में गिर गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। आरती के दौरान घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जमा थे। ऊपर की सीढ़ियों से लेकर घाट की मढ़ियों और गंगा के किनारे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।
PHOTOS: गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर धंस गई जमीन, एक महिला फंसी, लोगों ने तुरंत निकाला बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:05 AM IST
सार
शुक्रवार शाम को परंपरागत गंगा आरती के तुरंत बाद दशाश्वमेध घाट पर फर्श का हिस्सा अपने आप धंस गया। एक यात्री महिला जिसमें गिर पड़ी लेकिन स्थानीय नागरिकों ने तत्त्काल उसे बाहर निकाल लिया। घटना के पश्चात क्षेत्रीय विधायक डा.नीलकंठ तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे व नगर निगम व पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन