फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का वाराणसी दौरा, विजिटर डायरी में लिखी मन की बात

Sat, 16 Apr 2022 06:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu visit Varanasi kashi vishwanath dham  Mann ki Baat written in  visitor diary
वाराणसी में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा के बाद शनिवार शाम पांच बजे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य नेताओं और अधिकारियों ने विदाई दी।



सपरिवार शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गंगा आरती देखी। शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। फिर पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे। यहां उपराष्ट्रपति ने  एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के गगनचुंबी विशाल प्रतिमा की चरणों में शीश नवाया और पुष्पांजली अर्पित की।

उन्होंने स्मृति उपवन के थ्रीडी मॉडल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित थ्रीडी फिल्म का भी अवलोकन किया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के बाद उन्होंने विजिटर डायरी में मन की बात को भी लिखा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...

Vice President Venkaiah Naidu visit Varanasi kashi vishwanath dham  Mann ki Baat written in  visitor diary
काशी विश्वनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पत्नी एम उषा नायडू संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव का विधिवत दर्शन पूजन किया। उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख शांति और लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भारत माता की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपना शीश भी नवाया।
Vice President Venkaiah Naidu visit Varanasi kashi vishwanath dham  Mann ki Baat written in  visitor diary
काशी विश्वनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी  काशी विश्वनाथ धाम को देख अभिभूत नजर आए। उपराष्ट्रपति ने साथ मौजूद अधिकारियों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि बाबा का धाम अकल्पनीय है। इस दौरान उपराष्ट्रपति को बाबा श्री काशीविश्वनाथ के प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वीआईपी रूम में अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu visit Varanasi kashi vishwanath dham  Mann ki Baat written in  visitor diary
काल भैरव मंदिर में उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया बाबा की आरती उतारी। महंत प्रवीण कुमार दुबे ने भैरव अष्टक मंत्र से विधि विधान से पूजन कराया तेल, धुप, माला, कपूर की महाआरती कराई। उपराष्ट्रपति को मंदिर की तरफ से अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला प्रसाद स्वरूप दिया गया। 
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu visit Varanasi kashi vishwanath dham  Mann ki Baat written in  visitor diary
काल भैरव मंदिर के बाहर उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु और मंत्री रविंद्र जायसवाल साथ में रहे।  प्रस्थान के समय लोक नृत्य कलाकारों ने तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय के उदघोष के साथ विदा किया। उपराष्ट्रपति ने सभी लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन स्वीकार किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed