फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए बनारस सजधज कर तैयार, रेलवे स्टेशन से लेकर घाटों तक भव्य सजावट

Fri, 15 Apr 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Apr 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu Varanasi Visit railway station to ganga aati ghat decoration like dulhan for welcome
बनारस स्टेशन और गंगा घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू परिवार के साथ दो दिवसीय काशी यात्रा पर आज शाम वाराणसी आ रहे हैं।  इस दौरान उपराष्ट्रपति गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और पड़ाव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का भ्रमण करेंगे।  वाराणसी की जनता उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है।



उपराष्ट्रपति जिन सड़कों से गुजरेंगे वहां भव्य सजावट की गई है। डिवाइडरों को चमकाया गया है। उनकी शोभा बढ़ाने को रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों के गमले लगाए गए हैं। सड़क किनारे जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई हैं। उपराष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे।

यहां पर सात अर्चकों के साथ विशेष गंगा आरती की जाएगी। गंगा पूजन करने के बाद उपराष्ट्रपति महाआरती की अद्भुत और विहंगम छटा निहारेंगे।  आरती स्थल को गेंदे, खुशबूदार फूलों और रंग बिरंगी बत्तियों से सजाया गया है। सोफे और कुर्सियां लगाई गईं हैं। सीढ़ी से घाट तक रेड कारपेट बिछाया गया है। घाट के एक किनारे पर पर्दा लगाया गया है। 

Vice President Venkaiah Naidu Varanasi Visit railway station to ganga aati ghat decoration like dulhan for welcome
बनारस स्टेशन पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

बनारस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक से मेन गेट तक को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह फूलों से रंगोली बनाई गई है। यहां भी रेड कारपेट बिछाया गया है। 

Vice President Venkaiah Naidu Varanasi Visit railway station to ganga aati ghat decoration like dulhan for welcome
बनारस स्टेशन पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कैंट स्टेशन को भी चमकाया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर चल रहे निर्माण कार्य को पूरी तरह से प्लेट लगाकर कवर कर दिया गया है। एफओबी (फुट ओवरब्रिज), लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों के आसपास सजावट की गई है। कैंट स्टेशन के अंदर प्रवेश और निकास के लिए सभी मुख्य द्वारों पर सुरक्षा बढ़ी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu Varanasi Visit railway station to ganga aati ghat decoration like dulhan for welcome
दशाश्वमेध घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

काशी में उपराष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन अयोध्या से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो से तीन मिनट ठहरने के बाद बनारस रेलवे स्टेशन प्रस्थान कर जाएगी। बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति विशेष गाड़ी में बैठ बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। 

विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu Varanasi Visit railway station to ganga aati ghat decoration like dulhan for welcome
दशाश्वमेध घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
बरेका में विश्राम के बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। अगले दिन शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed