फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Weather: हवा का रुख बदला, तापमान में चार डिग्री की कमी, युवाओं ने किया घाटों का रुख

Sat, 26 Sep 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather Today: temperature decreased by four degrees youth turned to Ghat
अस्सी घाट पर पहुंचे युवा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से नम पुरवा हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को उमस से राहत मिल रही है। इस बीच शुक्रवार से हवा का रुख भी बदल गया और पछुआ हवा चलने से मौसम शनिवार को भी साफ है।

Varanasi Weather Today: temperature decreased by four degrees youth turned to Ghat
रामनगर पुल के पास मौसम का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस बार तय समय से मानसून थोड़ा देरी से वापस जा सकता है।

Varanasi Weather Today: temperature decreased by four degrees youth turned to Ghat

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही जिस तरह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, इस वजह से गर्मी बिल्कुल गायब हो गई है। बंगाल की खाड़ी से चल रही पुरवा हवाओं की वजह से सुबह और शाम को दो दिन से हल्की ठंड जैसा एहसास होने लगा है। इस बीच शुक्रवार को भी दिन में बूंदाबांदी होती रही और हवा भी चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Weather Today: temperature decreased by four degrees youth turned to Ghat

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि यह बात सही है कि वाराणसी समेत पूर्वांचल में इस बार तय समय से 5 दिन पहले मानसून आ गया लेकिन अब हवा का रुख बदल गया है। पछुआ हवा चलने लगी है और शनिवार से मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।

विज्ञापन
Varanasi Weather Today: temperature decreased by four degrees youth turned to Ghat
मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

उधर पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस की जगह शुक्रवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed