{"_id":"65fa72b41c7c7ab36c0f57ff","slug":"varanasi-weather-forecast-update-today-heavy-rain-in-kashi-on-rangbhari-ekadashi-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में रंगभरी एकादशी पर बारिश की बूंदों की फुहार, गरज-चमक के साथ झूमकर बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में रंगभरी एकादशी पर बारिश की बूंदों की फुहार, गरज-चमक के साथ झूमकर बरसे बदरा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:53 AM IST
सार
Varanasi Weather : वाराणसी में मौसम ने करवट ले लिया है। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर में ओले भी पड़े।
विज्ञापन
1 of 5
Varanasi Weather News
- फोटो : नीरज कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काशी में रंगभरी एकादशी पर बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली। भोर में बूंदाबांदी होने के बाद सुबह काले बादल छाए रहे। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। गरज चमक के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के साथ ओले भी पड़े। तेज हवाओं के चलते सिहरन महसूस होने लगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
Varanasi Weather News
- फोटो : रोहित सोनकर
पिछले सप्ताह तेज धूप और गर्मी के बाद अब मौसम अचानक बदल गया है। मंगलवार को दिन में बादलों की आवाजाही रही और शाम को तेज पछुआ हवाएं चल रही थी। इधर, बुधवार को भोर में बूंदाबादी भी हुई।
3 of 5
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह 10 बजे तेज हवा चलने के साथ ही गरज- चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बारिश से जहां सड़क पर किचड़ हो गई वहीं पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने से सिहरन जैसा एहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाराणसी में लगातार हो रही बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल गुरुवार तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बरेली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सुबह- सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश से काशी के लोगों का मन खिल उठा। मौसम में बदलाव से तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।