रंगभरी एकादशी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को काशीपुराधिपति बाबा काशी विश्वनाथ गौरा का गौना कराने ससुराल पहुंचे। गौना की बरात लेकर महंत आवास (गौरा सदनिका) पहुंची। दूल्हा बने बाबा विश्वनाथ पर ठंडई और गुलाबजल की फुहार उड़ाई गई। इसके बाद फल, मेवा और बाबा के लिए खासतौर पर तैयार की गई ‘रंगभरी ठंडई’ से पारंपरिक स्वागत किया गया। बरातियों को भी रंगभरी ठंडई पिलाकर स्वागत हुआ। तो वहीं, बुधवार को बाबा के गौना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके लिए अयोध्या के पारंपरिक रामायणी परिवार के प्रतिनिधि पं. अनिल तिवारी ने शिव और गौर की पालकी पर उड़ने के लिए अबीर भेंट की। साथ ही मथुरा के जेल में कैदियों द्वारा तैयार की गई खास हर्बल अबीर भी काशी पहुंची। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Rangbhari Ekadashi 2024: गौरा का गौना कराने ससुराल पहुंचे काशीपुराधिपति, ‘रंगभरी ठंडई’ से हुआ बरात का स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:34 PM IST
सार
Rangbhari Ekadashi 2024: दूल्हा बने बाबा काशी विश्वनाथ मंगलवार को गौरा का गौना कराने पहुंचे तो बाबा पर ठंडई और गुलाबजल की फुहार उड़ाई गई। वहीं बरातियों का भी रंगभरी ठंडई पिलाकर स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन