फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी पुलिस की नई पहल, बच्चों का मस्ती के साथ-साथ बढ़ेगा ज्ञान

Sun, 15 Apr 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Apr 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
varanasi police new effort for school kids by police summer camp
varanasi - फोटो : अमर उजाला
स्कूली बच्चों के लिए यूपी पुलिस वाराणसी में एक नई पहल करने जा रही है। आपके शहर में भी पुलिस ऐसा करने जा रही है या नहीं आप पता कर सकते हैं। दरअसल, वाराणसी में पुलिस एक ऐसा समर कैंप लेकर आ रही है जहां आपका बच्चा न केवल मस्ती करेगा बल्कि उसका ज्ञान वर्धन भी होगा। ‘पुलिस समर कैंप’ में बच्चों को मनोरंजक ऐक्टिविटी के साथ साथ पुलिसिंग सीखेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
varanasi police new effort for school kids by police summer camp
varanasi - फोटो : अमर उजाला
समर कैंप के दौरान रोप क्लाइंबिंग, आत्मरक्षा, यातायात नियंत्रण, आग और दंगा नियंत्रण का लाइव प्रदर्शन और स्वयं बच्चे भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा बच्चों को हथियार और उसको चलाने की सुरक्षित ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बच्चों को ‘हॉर्स राइडिंग’की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।  बच्चे चौराहों पर यातायात और आग नियंत्रण करते भी दिखेंगे। यह जानकारी एसएसपी आरके भारद्वाज ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में दी।
 
varanasi police new effort for school kids by police summer camp
varanasi - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि अक्सर माता-पिता शरारत कर रहे बच्चों को डराने के मामले में ‘पुलिस अंकल’ को बुलाने की बात कहते हैं और बच्चे मान भी जाते हैं। और यह डर बड़े होने पर बच्चों के अंदर पुलिसिंग के प्रति नकारात्मक भाव भी पैदा करता है। उनका पुलिस सेवा के प्रति रुझान को प्रभावित करता है। ऐसे बच्चों में अपनी छवि सुधारने और लोगों को पुलिस के क्रिया कलापों को नजदीक से दिखाने, समझाने के लिए वाराणसी पुलिस समर कैंप लेकर आ रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi police new effort for school kids by police summer camp
समर कैम्प - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ म्यूजियम के साथ ही थानों और जेल टूर भी कराया जाएगा। बच्चों के प्रशिक्षण के लिए बाहर के प्रशिक्षकों की भी सहायता ली जाएगी।18 तक रजिस्ट्रेशन होगा। पहले प्रतिभागी के तौर पर बेटी निहारिका भारद्वाज का फार्म एसएसपी ने लिया। यह समर कैंप 20 अप्रैल से शुरू होगा। 18 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 10 दिन तक स्कूल के बाद शाम चार से सात बजे तक यह कैंप चलेगा। इसके बाद तीन दिन का फुल टाइम प्रशिक्षण पूरे दिन का होगा। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बच्चों की क्लास भी लेंगे। 

 
विज्ञापन
varanasi police new effort for school kids by police summer camp
समर कैंप - फोटो : अमर उजाला
बाद में बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा और कैंप की फीस 500 रुपये रखा गया है। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे शामिल हो सकेंगे। फॉर्म एसपी ग्रामीण कार्यालय या पुलिस लाइन के आरई दफ्तर से प्राप्त व जमा किया जा सकता है। वाराणसी पुलिस के पहले बैच में फिलहाल 80 बच्चे होंगे। इनको 20-20 के ग्रुप में अल्फा, बीटा, चार्ली और डेल्टा में बांटा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed