फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्डन गर्ल पूनम यादव पर हमले से खिलाड़ियों में रोष, ये की मांग

Sun, 15 Apr 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Apr 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Sportsman are angry after attack on golden girl punam yadav
punam yadav - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूनम यादव पर शनिवार को हुए जानलेवा हादसे के बाद खिलाड़ियों में रोष है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूनम यादव पर हमला तब हुआ जब वह शनिवार सुबह अपने बुआ से मिलने बनारस के मूंगवार गांव पहुंची थीं। लाठी-डंडों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद मीडिया को जानकारी देते वक्त कई ऐसे मौके आए जब गोल्डेन गर्ल भावुक हो गईं और आंसू छलक गए। आगे की स्लाइढ्स में देखें तस्वीरें...
Sportsman are angry after attack on golden girl punam yadav
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
हमले से पूनम यादव के चाचा, चचेरे भाई बुआ के परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतीश सिंह ने कहा कि घटना निंदनीय है। एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव, वॉलीबाल कोच बृजेश यादव, नेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी भारतेंदु पांडेय और जिला कुश्ती संघ के सचिव गोरखनाथ यादव का ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने देश का मान बढ़ाया है और उसके साथ इस तरह का सुलूक करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही, जिला प्रशासन को उसकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। यह भी कहा कि पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से बच गया। 

 
Sportsman are angry after attack on golden girl punam yadav
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
 कामनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट पूनम यादव ने शनिवार को मीडिया को आपबीती सुनाई। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब वह भावुक हो गईं और आंसू छलक गए। पूनम ने बताया कि वह मूंगवार में अपनी बुआ से मिलने के बाद पिता के साथ लौट रही थीं। तभी पता चला कि उनके साथ दो पहिया वाहनों से आए लोगों पर गांव वालों ने हमला कर दिया है। वह सीधे राजातालाब चौकी गईं और वहां से पुलिस फोर्स के साथ बुआ के घर अपने छोटे भाइयों को बचाने पहुंचीं। वहां कई गांव वाले लाठी, डंडे और पत्थर लेकर उन पर टूट पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sportsman are angry after attack on golden girl punam yadav
punam yadav - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने किसी तरह उनको बचाकर साथ चल रही एंबुलेंस में बैठाया और वहां से बाहर निकाला।  इस दौरान उनके वाहन पर भी लोगों ने लाठी, डंडे व पत्थर चलाए। पूनम ने उन आरोपों का खंडन किया जिसमें उनके  द्वारा हमला करने, ललकारने आदि का आरोप लगाया गया था। कहा कि सुबह क्या हुआ था, झगड़े का क्या कारण था, उन्हें कुछ नहीं पता। उन्होंने अपने आंसू पोंछते हुए कहा कि अगर पुलिस और एंबुलेंस नहीं रहती तो बड़ी घटना घट सकती थी। पूनम ने बताया कि 100 नंबर पर डॉयल किया पर फोन नहीं लगा। इस दौरान पिता का फोन छीनने की बात भी कही। 

 
विज्ञापन
Sportsman are angry after attack on golden girl punam yadav
punam yadav - फोटो : अमर उजाला

बुआ के परिवार का पट्टीदार लुल्लुर से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया। करीब ग्यारह बजे पूनम कार से बुआ से मिलने पहुंचीं। उनके पिता कैलाश यादव, चाचा गुलाब यादव और चचेरे भाई संजय यादव और कुछ अन्य परिजन चार बाइक और एक स्कूटी से थे। आरोप है कि लौटते वक्त पूनम की गाड़ी आगे निकल गई और पीछे आ रहे परिजनों के साथ लुल्लुर पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed