{"_id":"59cce2c94f1c1b9e538b4bbe","slug":"varanasi-navratri-pandal-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सजे दरबार, आदिशक्ति की जय-जयकार, ये पंडाल खींच रही सबका ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सजे दरबार, आदिशक्ति की जय-जयकार, ये पंडाल खींच रही सबका ध्यान
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
pandal
- फोटो : अमर उजाला
ढोल, तासे, नगाड़े की गूंज के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महलों, मंदिरों, गुफाओं की आकृति वाले पंडालों में महिषासुरमर्दिनी की शुभदायिनी प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना होते ही काशी की रंगत बदल गई है। किसी पूजा पंडाल के द्वार पर पीएम मोदी-सीएम योगी आकर्षण का केंद्र बना है तो कहीं के पंडाल में सलाखों के पीछे राम रहीम और आसाराम बापू को दिखाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
pandal
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले भर में 461 पूजा पंडाल लगाए गए हैं। इनमें शहर में 247 और ग्रामीण क्षेत्र में 214 पूजा पंडाल स्थापित हैं। प्रशासन की मानें तो इनमें 60 संवेदनशील हैं। संवेदनशील पंडालों के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
pandal
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की सप्तमी को सूरज के अस्ताचलगामी होते ही झांकियों के दर्शन के लिए सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हथुआ मार्केट, नई सड़क पर सनातन धर्म के पंडाल में विद्युत चालित अनूठी झांकियों की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ने से रास्ते पैक हो गए। लंबी कतारों में खूब धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
pandal
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा महोत्सव तीन दिन चलेगा। ठठेरी बाजार जाने वाली संकरी गली के बाहर बनी विशाल नरसिंह भगवान की प्रतिमा लोगों ठिठकने के लिए मजबूर कर रही है। सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब रेशम कटरा की ओर से इस बार ज्वलंत मुद्दों पर पूजा पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन
pandal
- फोटो : अमर उजाला
गली के द्वार पर कश्मीर के लाल चौक पर आतंकवादियों और कश्मीरियों के द्वारा सेना के जवानों पर पथराव करने का दृश्य दिखाया उकेरा गया है। सोनारपुरा, पांडेयपुर, शिवपुर, लंका, सारनाथ, अर्दलीबाजार की सड़कों पर देर रात तक रेला उमड़ा।