वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। उनके घर में काम करने वाली नौकरानी रीता ने वारदात के बाद अगले दिन की कहानी को बताया है। उसने बताया कि जब वह घर में घुसी तो अम्मा ऊपर से चिल्ला रही थीं। वो पूछ रही थीं कि खाना बनाने वाली रेनू आई है कि नहीं। मैंने कहा कि नहीं आई है। फिर मुझे भाभी (नीतू) के बारे में पूछा तो मैंने कहा दरवाजा लगा हुआ है, हो सकता है बाहर गई हों।
2 of 9
वाराणसी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
'भाभी जमीन पर लेटी हुई थीं'
रीता ने आगे बताया कि जब मैं छाड़़ू लगाते लगाते भाभी (नीतू) के कमरे तक पहुंची तो देखा वो जमीन पर लेटी हुईं थी। मुझे लगा ये नीचे क्यों लेटी हुई हैं? मैं भाभी-भाभी चिल्लाई लेकिन वो कुछ बोल नहीं रही थीं। मैंने छुककर देखा तो जमीन पर खून पड़ा था। मैं चिल्लाती हुई बाबू भैया (बड़ा बेटा), बाबू भैया कहते हुए ऊपर गई। वहां जाकर देखा तो बाबू भैया भी पड़े हुए थे। मैं खबरा गई और नीचे भागी। मेरे होश उड़ चुके थे। लगा रहा था जैसे बेहोशी आ जाएगी।
3 of 9
नीतू गुप्ता, नवनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
'दिवाली पर फिल्म देखने गया था पूरा गुप्ता परिवार'
मैं किसी तरह मकान से बाहर निकली और पड़ोसियों को कहा अंदर चलिए। देखिए क्या हो गया है। मुझे कुछ नहीं बता कि कौन कौन गया था अंदर देखने। मुझे कुछ होश नहीं है। रीता ने बताया कि दीपावाली की सुबह पूरा परिवार फिल्म देखने गया था। परिवार में कोई दिक्कत मुझे तो नहीं दिखाई दी।
4 of 9
varanasi mass murder
- फोटो : अमर उजाला
'ऊपर के रास्ते से आए होंगे कातिल'
जिस मकान में पूरे परिवार का कत्ल हो गया रीता ने उसके अंदर घुसने के रास्तों के बारे में भी बताया कि पांच मंजिला इमारत में अंदर आने के दो रास्ते हैं। एक नीचे से एक ऊपर से। ऊपर से कोई तभी आ सकता है जब सीढ़ी का रास्ता अंदर से न बंद किया गया हो। हालांकि इस मकान में कई किरायेदार भी रहते हैं। रीता का मनना है कि ऊपर के रास्ते से भी कातिल आ सकते हैं।
5 of 9
वाराणसी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
'पोते विक्की की पिटाई करता था राजेंद्र'
वहीं दूसरी तरह मृतक राजेंद्र गुप्ता की मां शारदा देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राजेंद्र उनके बड़े पोते विक्की की अकसर पिटाई कर देता था। विक्की के प्रति राजेंद्र का व्यवहार कभी सामान्य नहीं रहता था। कभी-कभी वह विक्की को जान से मारने की धमकी भी देता था। उसने विक्की को अपने साथ 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम करने के लिए भी कहा था। मगर, विक्की ने मना कर दिया था। दीपावली के बाद भाई दूज के दिन विक्की ने राजेंद्र की बेटी गौरांगी से टीका लगवाया था और उसे शगुन के पैसे भी दिए थे।